फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: पीएम मोदी कल बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, सप्ताह में छह दिन होगा संचालन

Sat, 10 Dec 2022 08:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बुधवार-गुरुवार की रात करीब 12 बजे ट्रेन बिलासपुर के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर पहुंची, जिसे देखने स्टेशन पर मौजूद अन्य ट्रेनों के यात्री सहित रेल कर्मचारी भी उमड़ पड़े।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिनांक कल यानी 11 दिसंबर को नागपुर–बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। गाड़ी संख्या 20825/20826 बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन (शनिवार को छोड़कर) संचालित होगी। ट्रेन दोनों छोर से संचालित की जाएगी। इस ट्रेन के रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव एवं गोंदिया स्टेशनों में स्टॉपेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नागपुर से बिलासपुर जाने वाली पहली उद्घाटन विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 11 दिसंबर’ 2022 को नागपुर से 9.30 बजे झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इससे पहले बुधवार-गुरुवार की रात करीब 12 बजे ट्रेन बिलासपुर के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर पहुंची, जिसे देखने स्टेशन पर मौजूद अन्य ट्रेनों के यात्री सहित रेल कर्मचारी भी उमड़ पड़े।

वंदे भारत ट्रेन निर्माण होने के बाद सीधे बिलासपुर पहुंची है जिसे बिलासपुर के लोको शेड में रखकर पूरे तरीके से जांचा और परखा गया। ट्रेन में 16 कोच हैं जिनमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूदटव चेयर कार शामिल हैं। कुल बैठने की क्षमता 1128 है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें