फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर, गोलीबारी के बाद कई नक्सली फरार

Fri, 12 Aug 2022 09:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। उनके अनुसार बाद में जब सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके में खोजबीन की, तब वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां मुठभेड़ में पांच लाख रुपए के एक इनामी नक्सली को मार गिराया है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि जिले के कटेकल्याण थानाक्षेत्र में एटापाल गांव के करीब सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य माडवी कोसा को मार गिराया है। उसके सिर पर पांच लाख रुपए का इनाम है।

विज्ञापन


सुंदरराज ने बताया कि कटेकल्याण क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर डीआरजी के दल को गश्त में रवाना किया गया था। यह दल जब एटापाल गांव के करीब जंगल में था। तब नक्सलियों ने उसपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। उनके अनुसार बाद में जब सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके में खोजबीन की, तब वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें