फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: हाथी के अलग-अलग हमलों में तीन की मौत, 65 वर्षीय महिला को भी कुचला

Fri, 12 Aug 2022 02:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

एक स्थानीय वन अधिकारी ने बताया कि 20 से अधिक हाथियों का झुंड भैंसबोड गांव में घुस आया और तीन घरों को तहस-नसह कर दिया।
विज्ञापन
हाथियों का झुंड - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों के हमले की अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ये तीनों घटनाएं गुरुवार को हुईं। अधिकारियों ने बताया, राजनांदगांव जिले के मोहला इलाके में हाथियों ने दो लोगों को कुचल कर मार डाला। वहीं बालोद जिले में भी इसी तरह की घटना में महिला की मौत हो गयी। 

विज्ञापन


एक स्थानीय वन अधिकारी ने बताया कि 20 से अधिक हाथियों का झुंड भैंसबोड गांव में घुस आया और तीन घरों को तहस-नसह कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हाथियों के झुंड ने व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। इसी गांव में अधिकारियों की चेतावनी के बावजूद एक अन्य व्यक्ति रामभरोसे (45) शाम को जंगल के अंदर चला गया। हाथियों के उसी झुंड ने उसे भी कुचलकर मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि तीसरी घटना पड़ोस के बालोद के सोहतारा गांव में हुई। यहां हाथियों ने 65 वर्षीय महिला मोतिन बाई नागवंशी को कुचल कर मार डाला।

प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों को 25,000 रुपये की तत्काल सहायता दी गई, जबकि शेष 5.75 लाख रुपये का मुआवजा औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें