फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आईईडी धमाका, एक जवान गंभीर रूप से घायल

Tue, 11 Dec 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सुकमा के चिंतागुफा में एक आईईडी धमाका हुआ है। इसमें एक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हमला तब हुआ जब सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन अपने बेस कैंप वापस लौट रहे थे। घायल जवान का नाम का जवान संजीव कुमार बताया जा रहा है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है।

विज्ञापन


घायल जवान को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर हेलिकॉप्टर को रवाना कर दिया गया था। ठीक इसी तरह की घटना 27 नवंबर को भी हुई थी। जहां डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड का एक जवान आईईडी धमाके में घायल हो गया था। यह धमाका मिनपा जंगल में हुआ था। यह धमाका तब हुआ था जब 206 कोबरा और डीआरजी के जवान अपने बेस कैंप की ओर जा रहे थे।

इसी तरह 12 नवंबर को जब छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा था उस दिन भी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में आईईडी धमाका किया था। यह धमाका कतेकल्याण ब्लॉक के पास तुमाकपल कैंप में हुआ था। जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। इस धमाके को सुबह के 6:20 बजे सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन पर किया गया था। धमाके के लिए 1-2 किलो आईईडी का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें