फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2018: कौन बनेगा मुख्यमंत्री, इन चार चेहरों पर रहेगी नजर

Tue, 11 Dec 2018 02:37 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
छत्तीसगढ़। एक ऐसा राज्य जहां एग्जिट पोल रमन सिंह की वापसी निर्णायक तरीके से दिखा रहे थे। और वो राज्य भी जहां कांग्रेस ने सबसे धमाकेदार तरीके से वापसी की है। रमन सिंह का चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि कांग्रेस की ओर से सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा। दावेदार तो कई हैं लेकिन कुछ चेहरे एकदम से सामने आ जाते हैं।

भूपेश बघेल

बघेल मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष हैं। अब जब जीत दमदार है तो कार्यकर्ताओं और नेताओं में दम फूंकने का काम करने वाले को इनाम का इंतजार भी होगा। ये भी याद रखना होगा कि सीडी कांड में जेल जाने के बावजूद वो लड़ते रहे, भाजपा पर हमलावर बने रहे। बघेल को ओबीसी का बड़ा नेता माना जाता है। छत्तीसगढ़ में ओबीसी की आबादी करीब 36 फीसदी है। वो अविभाजित मध्यप्रदेश में दिग्विजय सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 

टीएस सिंहदेव

अंबिकापुर सीट से मैदान में उतरे कांग्रेस के बड़े नेता टीएस सिंहदेव भी सीएम की कुर्सी के दावेदार बताए जा रहे हैं। 2013 से वो नेता विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। इस बार वो घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष थे। अध्यक्ष रहते जिस तरह वो समाज के तमाम लोगों तक पहुंचे और उनकी रायशुमारी कर घोषणापत्र तैयार किया, उसकी काफी तारीफ हुई। वो राहुल गांधी के करीबी भी माने जाते हैं। 

ताम्रध्वज साहू

कांग्रेस की ओबीसी विंग के अध्य़क्ष होने के नाते वर्ग विशेष में उनकी खासी पहुंच है। मोदी लहर के बीच 2014 में वो छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के अकेले चेहरे थे जो चुनाव जीतने में कामयाब रहे। इस बार टिकट बंटवारे के बाद, असंतोष और नाराजगी को थामने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। 

डॉ. चरणदास महंत

महंत, सक्ती विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वो मध्यप्रदेश सरकार में गृहमंत्री और यूपीए-2 में राज्य मंत्री रह चुके हैं। पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार करार दिया था। 

ये भी पढ़ें- गहलोत-पायलट में कौन बनेगा राजस्थान का मुख्यमंत्री

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें