फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पुलिस का मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने की हत्या, मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को घर से घसीट कर धारदार हथियार से काट डाला 

Sun, 02 Jan 2022 01:38 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायुपर

सार

माओवादियों ने आरोप लगाया कि हेमंत बंदी ने 2018 में पुलिस व सुरक्षाबलों को उनके ठिकाने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का कोहराम जारी है। अब खबर आई है कि नक्सलियों ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या कर दी। उन्हें शक था कि व्यक्ति पुलिस का मुखबिर था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस व्यक्ति की हत्या की गई है उसकी उम्र 38 वर्ष के करीब थी। 

विज्ञापन


घर से घसीट कर बेरहमी से की हत्या 
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, माओवादी जनमिलिशिया के सदस्यों ने शनिवार की रात घटना को अंजाम दिया। बसगुडा थाना क्षेत्र स्थित तिम्मापुर गांव में नक्सलियों ने हेमंत बंदी नाम के आदमी को घर से घसीटा और धारदार हथियार से उसे काट डाला। सूचना मिलने पर सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

माओवादियों का यह है आरोप 
उधर, माओवादियों ने आरोप लगाया कि हेमंत बंदी ने 2018 में पुलिस व सुरक्षाबलों को उनके ठिकाने की सूचना दी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार था और आमतौर पर घर पर ही रहता था। हमलावरों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में नाकाबंदी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें