फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने विस्फोट कर पुलिया को क्षतिग्रस्त किया, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Fri, 15 Apr 2022 02:13 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

लिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर एक पुलिया के क्षतिग्रस्त कर दिया, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर एक पुलिया को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि जिले के भेज्जी थानाक्षेत्र में गोरखा और कोत्ताचेरू गांव के बीच गुरुवार रात को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर एक पुलिया के क्षतिग्रस्त कर दिया, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों ने इंजरम-भेजी मार्ग पर स्थित पुलिया को उड़ाने की कोशिश में विस्फोट किया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार विस्फोट से पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त नहीं हुई लेकिन कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचने के कारण क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा मरम्मत का काम शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित इंजरम से माओवादियों के गढ़ माने जाने वाले भेज्जी के बीच बनी यह सड़क रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले लोगों तक विकास पहुंचाने के लिए उसका इस्तेमाल किया जाता है। सुंदरराज ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निर्मित इस तरह की पुलिया स्वास्थ्य कर्मियों को अंदरूनी क्षेत्रों के गांवों तक पहुंचने में भी मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस घटना ने नक्सलियों के जन-विरोधी और विकास-विरोधी चेहरे को एक बार फिर सबके सामने लाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें