फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच डायरिया से सहमे लोग, बिलासपुर में 17 मरीज मिले, दो की मौत, चार की हालत गंभीर

Sun, 05 Dec 2021 01:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बिलासपुर शहर में दो महिलाओं की डायरिया से मौत के बाद हड़कंप मच गया। वहीं जब स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को अलग-अलग इलाकों में सर्वे किया तो 17 लोग डायरिया से पीड़ित मिले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच छत्तीसगढ़ में डायरिया के बढ़ते प्रकोप से लोग सहम गए हैं। जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर में दो महिलाओं की डायरिया से मौत के बाद जब स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को अलग-अलग इलाकों में सर्वे किया तो 17 लोग डायरिया से पीड़ित मिले। जबकि चार लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


115 घरों में सर्वे के बाद मिले 17 मरीज
आशंका है कि गंदा पानी पीने वजह से ये लोग बीमार हुए हैं। वहीं कोरोना मरीज के बीच उलझे स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक तब लगी जब CIMS अस्पताल से दो महिलाओं की डायरिया से मौत हो गई। शनिवार को सीएमएचओ प्रमोद महाजन ने संवेदनशील इलाकों में सर्वे करने के निर्देश दिए। इस पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितनिनों की टीम ने तारबाहर, तालापारा व सरकंडा क्षेत्र के 115 घरों में जाकर जांच की। इस दौरान 17 मरीज मिले जिनमें की चार की हालत गंभीर थी। मरीजों को स्वास्थ्य उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जांच के बाद  चार मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कराया गया। वहीं अन्य मरीजों को दवाई देकर घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें