फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: मंत्रिमंडल विस्तार आज, CM विष्णुदेव का एलान- बृजमोहन अग्रवाल, ओपी सहित नौ विधायक बनेंगे मंत्री

Fri, 22 Dec 2023 07:43 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Vishnudeo Sai New Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद आज दोपहर 12 बजे सीएम विष्णुदेव के नए मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। आज दोपहर 12 बजे से सीएम विष्णुदेव के नए मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस बात का एलान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद किया है। साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया जाएगा। कुल 9 विधायकों को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। 

विज्ञापन




सीएम विष्णुदेव साय ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि नौ विधायकों को नए मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ शुक्रवार को कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। बहुत जल्द ही विभागों का भी बंटवारा होगा। इसके बाद एक और कैबिनेट का विस्तार होगा, जिसमें एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। 
 

ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

  • बृजमोहन अग्रवाल
  • रामविचार नेताम
  • केदार कश्यप
  • दयालदास बघेल
  • लखन देवांगन
  • श्याम बिहारी जायसवाल
  • ओपी चौधरी
  • टंकराम वर्मा
  • लक्ष्मी राजवाड़े

 

सीएम समेत अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं
विज्ञापन

संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में सीएम समेत अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं। वर्तमान में साय कैबिनेट में तीन सदस्य हैं। इसमें मुख्यमंत्री साय और दो डिप्टी सीएम क्रमश: अरुण साव और विजय शर्मा शामिल हैं, जिन्होंने राज्य में बीजेपी का सरकार बनने के बाद 13 दिसंबर को शपथ ली थी। 

3 दिसंबर को राज्य की सत्ता पर काबिज हुई थी बीजेपी
7 और 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा कांग्रेस को हराकर राज्य की सत्ता में आई है। नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए गए थे। भाजपा ने 90 सीटों में से 54 सीटें जीतीं थी जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई, जो साल 2018 विधानसभा चुनाव में जीती गई 68 सीटों से कम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें