फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सड़क निर्माण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने लगाई आग, मजदूरों में दहशत

Sun, 24 Nov 2019 02:07 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
नक्सलियों ने वाहनों में आग लगाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत मढोनार गांव के पास हो रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने मढोनार मार्ग के पास चल रहे निर्माण कार्य में लगे चार ट्रैक्टर, एक जेसीबी और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। 

विज्ञापन



वाहनों में आग लगाने के बाद नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को धमकी भी दी। इस घटना के बाद सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर दहशत में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यालय से 43 किलोमीटर दूर छोटेडोंगर मढोनार गांव तक करीब आठ किलोमीटर तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। 

सड़क निर्माण में हो कार्य के लिए मजदूर संसाधन सहित लगे हुए थे, लेकिन सड़क निर्माण कार्य नक्सलियों को रास नहीं आई। जिसके बाद नक्सलियों ने निर्माण कार्यस्थल पर पहुंचकर वाहनों में आग लगा दिया। इसमें चार ट्रैक्टर, एक जेसीबी और एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गए। वाहनों को आग लगाने के बाद मजदूरों को निर्माण कार्य दोबारा शुरू ना करने की चेतावनी देते हुए नक्सली वहां से चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें