फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: भाजपा के पूर्व सांसद बंशीलाल महतो का निधन, लीवर की बीमारी से थे पीड़ित

Sat, 23 Nov 2019 10:15 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
विज्ञापन
BJP Former MP Banshilal mahato - फोटो : Social Media
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद डॉ. बंशीलाल महतो का शनिवार को निधन हो गया। वह लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। महतो 79 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और चार बेटियां हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि, महतो को 15 नवंबर को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से शनिवार को उन्हें गंभीर हालत में कोरबा शिफ्ट किया जा रहा था, इसी दौरान दोपहर में उनकी मौत हो गई।

एयर एंबुलेंस के बिलासपुर जिले के चकरभाटा हवाई पट्टी पर उतरने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को सड़क मार्ग से कोरबा ले जाया जा गया है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें