फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच के पति को गला रेतकर मार डाला, गांव में फेंका शव

Sat, 05 Nov 2022 01:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा

सार

दंतेवाड़ा SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, ग्रामीण की हत्या किए जाने की जानकारी मिली है,  लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि माओवादियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है या फिर किसी और ने।  जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है।  उनके लौटने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक महिला सरपंच के पति की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव गांव में ही फेंक कर भाग गए। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की मलांगेर एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या नक्सलियों ने ही की है। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मलंगेर एरिया कमेटी के पांच से छह हथियारबंद नक्सली शुक्रवार देर रात रेवाली गांव में पहुंचे थे। वहां की महिला सरपंच के पति भीमा बारसे को घर से उठाकर जंगल की ओर ले गए। फिर भीमा की हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव में ही फेंक दिया। अगले दिन सुबह गांव में जब लोगों ने शव देखा तो वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके के लिए जवानों को रवाना कर दिया गया है। दंतेवाड़ा SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, ग्रामीण की हत्या किए जाने की जानकारी मिली है,  लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि माओवादियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है या फिर किसी और ने।  जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है।  उनके लौटने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें