फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: धमतरी के जंगल से नक्सलियों के एके 47 रायफल जैसे हथियार और नगदी बरामद

Mon, 01 Jul 2019 09:43 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित धमतरी जिले में पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ के बाद जंगल से एक एके 47 रायफल, जिंदा कारतूस और लगभग ढाई लाख रूपये नगद बरामद किया है।
विज्ञापन


राज्य के पुलिस उप महानिरीक्षक (नक्सल अभियान) सुंदरराज पी. ने आज यहां ‘भाषा’ को बताया कि जिले के बोराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत काटीगांव के जंगल में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए एक एके 47 रायफल, जिंदा कारतूस और 2.47 लाख रूपए नगद बरामद किया है।

सुंदरराज ने बताया कि 27 जून को पुलिस के विशेष आसूचना शाखा ने कांकेर जिले के रवास आमापानी गांव के जंगल से मैनपुर-नुआपाड़ा संयुक्त डिवीजनल कमेटी के सदस्य मुईबा उर्फ गगन्ना उर्फ डोकरा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब गिरफ्तार नक्सली मुईबा से पूछताछ से मिली जानकारी के बाद एसटीएफ, विशेष आसूचना शाखा और जिला बल के संयुक्त दल ने कार्रवाई कर काटीगांव के जंगल से एक एके-47 रायफल, 28 राउण्ड गोलियां, तीन मैगजीन और दो लाख 47 हजार रुपये नगद बरामद किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 जून को धमतरी जिले के बोराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ में सीतानदी डिविजनल कमेटी की सदस्य और सीतानदी एरिया कमेटी की सचिव सीमा को मार गिराया था। सीमा नक्सली मुईबा की पत्नी थी। सीमा की मृत्यु के बाद उसके दल के अन्य सदस्य अलग हो गए थे तथा नक्सली गतिविधियों में लिप्त थे।

उन्होंने बताया कि मुईबा की पत्नी सीमा जिस मुठभेड़ में मारी गई थी, उस मुठभेड़ में मुईबा भी शामिल था। घटना के बाद मुईबा ने अपने हथियार को कांकेर जिले के जंगल में छुपाकर रखा था जिसे आज पुलिस ने बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें