फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों व नक्सलियों में मुठभेड़, पांच लाख का इनामी ढेर

Fri, 29 Jul 2022 01:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

सुरक्षा बल के जवान बिंद्रापानी गांव के करीब जंगल में थे तो उन पर फिर से गोलीबारी की गई। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें वहां एक नक्सली मौके पर ही ढेर हो गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारा गया नक्सली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मुठभेड़ में बिंद्रापानी गांव के पास जंगलों में यह मुठभेड़ हुई, जिसमें कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य राकेश मडकम को मार गिराया गया है। 

विज्ञापन


बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती इलाके नहनी गुडरा गांव के जंगल में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद गुरुवार को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दल को गश्त पर भेजा गया था। इस दौरान नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इसके कुछ देर बाद नक्सली वहां से भाग गए।

हालांकि, शुक्रवार सुबह जब सुरक्षा बल के जवान बिंद्रापानी गांव के करीब जंगल में थे तो उन पर फिर से गोलीबारी की गई। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें वहां एक नक्सली मौके पर ही ढेर हो गया। नक्सली की पहचान कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य राकेश मडकम के रूप में हुई है। मडकम के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं तथा उसके सर पर पांच लाख रुपये का इनाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें