एसपी ने अपने कार ड्राइवर की इसलिए पिटाई कर दी थी कि वह वाहन को साफ नहीं रखता है। सीएम बघेल ने कहा कि अमर्यादित होकर मातहत कर्मचारियों के साथ मारपीट करना क्षमा योग्य नहीं है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर के एसपी उदय किरण को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
आरोप है कि एसपी उदय नारायण ने अपने कार ड्राइवर की इसलिए पिटाई कर दी थी कि वह वाहन को साफ नहीं रखता था। बघेल ने ट्वीट में कहा कि पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे अपराधियों से सख्त व्यवहार करें। अमर्यादित होकर मातहत कर्मचारियों के साथ मारपीट करना क्षमा योग्य नहीं है। असंयमित व्यवहार करने वाले नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक को हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।