फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष मित्र के परिजनों ने 20 वर्षीय युवती को जलाया, हालत गंभीर

Mon, 23 Dec 2019 02:10 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक 20 वर्षीय युवती को उसके पुरुष मित्र के परिवार के सदस्यों ने आग के हवाले कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरस्वती सोनवानी नामक महिला अस्पताल में मौत से जूझ रही है। यह वारदात खोल्हा गांव में 18 दिसंबर को हुई थी। 

विज्ञापन


महिला के भाई ने बाद में अपनी बहन के पुरुष मित्र लल्लू सतनाम के माता-पिता और एक रिश्तेदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तारकेश्वर पटेल ने बताया कि शिकायत के अनुसार, सतनाम ने किसी बात पर चर्चा करने के लिए 18 दिसंबर को महिला को अपने घर बुलाया। 

लेकिन जब वह वहां पहुंची तब सतनाम घर पर नहीं था और उसके माता-पिता और भाभी ने उसके साथ मारपीट की। फिर उन्होंने उसे मार डालने के लिए उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। पटेल ने बताया कि महिला 80 फीसदी जल गई है और उसे तत्काल अभानपुर के एक अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


शनिवार को उसे वहां से दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर लल्लू सतनाम के पिता जलाल सतनामी और मां दुकल्हा बाई तथा भाई नैना बाई के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें