फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पांच साल की बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म, आरोपी को 20 साल की सजा 

Wed, 23 Feb 2022 07:28 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

इस मामले में पुलिस ने सलाम को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था और घटना के 48 घंटे के भीतर चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई थी। 87 दिनों में अदालत का फैसला आया। 
 
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल जेल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक विशेष अदालत ने पांच साल की बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म मामले में एक व्यक्ति को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक चन्नू लाल साहू ने कहा कि विशेष पोक्सो न्यायाधीश मुकेश कुमार पात्रे ने मंगलवार को बालोद थाना क्षेत्र के भैंसबोड निवासी रामकुमार सलाम (25) को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और आईपीसी के तहत दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई और उस पर 3,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक, नवंबर 2021 में सलाम ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसका यौन शोषण किया। बच्ची घर लौटी और अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता के माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बालोद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। 

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सलाम को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और घटना के 48 घंटे के भीतर चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई। बालोद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सदानंद कुमार ने कहा कि अदालत ने 87 दिनों में फैसला सुनाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें