फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : नुपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट लिखने पर युवक को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Sat, 02 Jul 2022 09:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

युवक की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नुपुर शर्मा - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक युवक ने शिकायत की है कि उसे भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पक्ष में इंस्टाग्राम पोस्ट डालने के लिए जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो संदिग्ध लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश नगर के कुम्हारी नगर का निवासी है। उसका नाम राजा जगत (22) है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने कहा कि नुपुर शर्मा के पक्ष में इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखने के कारण उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। जगत की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जगत के मुताबिक, उसने रविवार 12 जून, 2022 को जगत ने अपने इंस्टाग्राम आईडी से एक पोस्ट किया था।इ समें नुपुर शर्मा का समर्थन किया गया था। इस पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे संदेश भेजा और शुक्रवार तक जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले व्यक्ति का नाम कासिफ है जो कि रायपुर का निवासी है। 
विज्ञापन


जगत रायपुर में ही नौकरी करता है। उसने शिकायत में कहा, ‘‘इस घटना के बाद मैं काम पर जाने से डर रहा हूं। इसलिए इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।’’ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जगत ने शिकायत में दो मोबाइल नंबर भी दिए हैं जिसे कासिफ और रितिका नायक का बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि जगत की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत दो संदिग्ध लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि शिकायत के बाद जगत को सुरक्षा दी गई है। साथ ही उसके घर के पास पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है। शिकायतकर्ता को किसी भी अनहोनी की आशंका पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया है। इस मामले में अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गौरतलब है कि नुपुर शर्मा ने टीवी पर बहस के दौरान कथित रूप से पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसके बाद देश भर में विरोध शुरू हो गया था। वहीं, सोशल मीडिया में नुपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट लिखने के बाद राजस्थान के उदयपुर शहर में दर्जी कन्हैयालाल की मंगलवार दोपहर को दो लोगों रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। इस हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें