फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा: वजह बड़ी हार, लिखा- नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिया त्याग पत्र

Thu, 14 Dec 2023 04:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Chhattisgarh: कांग्रेस के अनुभवी नेता महंत रामसुंदर दास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे विधानसभा चुनाव 2023 के रायपुर दक्षिण सीट के प्रत्याशी थे। परिणाम आने के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
महंत रामसुंदर दास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के अनुभवी नेता महंत रामसुंदर दास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे विधानसभा चुनाव 2023 के रायपुर दक्षिण सीट के प्रत्याशी थे। परिणाम आने के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। महंत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को सौंपा दिया है। 

विज्ञापन


इस इस्तीफे की वजह उन्होंने चुनाव में बड़ी हार को बताया है। उन्होंने ने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी और पदाधिकारी ने बहुत विश्वास करके मुझे रायपुर शहर दक्षिणी विधानसभा का प्रत्याशी बनाएं। सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत की, लेकिन परिणाम आशा के अनुरूप नहीं आया। उन्होंने लिखा कि इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। 

बता दें कि महंत रामसुंदर दास दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लडे थे। उनके सामने इसी सीट से सात बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल थे। खास बात यह है कि महंत रामसुंदर दास को आठवें बार के विधायक बने बृजमोहन अग्रवाल अपना गुरु मानते हैं। ऐसे में यह मुकाबला गुरु और शिष्य क्या था। मुकाबला भी चुनौती से भरा रहा। इस चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें