फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: अवैध वसूली के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार, धमका कर ऐंठता था पैसा

Thu, 14 Apr 2022 03:22 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अंबिकापुर

सार

जायसवाल के खिलाफ पिछले दो सप्ताह के दौरान सरगुजा और पड़ोसी बलरामपुर जिले में छह मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के सरगुजा और बलरामपुर जिलों में कथित तौर पर अवैध वसूली की मांग करने वाले एक वेब पोर्टल के लिए काम करने वाले एक पत्रकार के खिलाफ छह मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


आरोपी का नाम जितेंद्र जायसवाल है जो 'भारत सम्मान' नाम का एक समाचार पोर्टल चलाता है। इस पर कथित तौर पर पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली करने का आरोप है। साथ अधिकारियों ने बताया कि वह बदनामी वाली सामग्री प्रसारित करता था और पीड़ितों से पैसे वसूलने के लिए अफवाहें फैलाता था।

छह मामले दर्ज किए
सरगुजा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने बताया कि जायसवाल के खिलाफ पिछले दो सप्ताह के दौरान सरगुजा और पड़ोसी बलरामपुर जिले में छह मामले दर्ज किए गए हैं। यादव ने बताया कि जायसवाल को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार वह पड़ोसी सूरजपुर जिले की जेल में बंद है एवं उसके खिलाफ लगे सभी मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक कंपनी चलाने वाले अंबिकापुर निवासी जितेंद्र सोनी की शिकायत पर बलरामपुर जिले के निवासी जायसवाल के खिलाफ सरगुजा जिले के गांधीनगर थाने ने जबरन वसूली, डकैती, धमकी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

यादव ने बताया कि वहीं बलरामपुर जिले के निवासी प्रवीण अग्रवाल की शिकायत पर गांधीनगर थाने में एक अन्य मामला दर्ज किया गया है। अग्रवाल ने जायसवाल पर रंगदारी मांगने और मांग पूरी नहीं करने पर नक्सलियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एक अन्य मामला सरगुजा जिले के अजाक थाने में एक महिला का अपमान के संबंध में दर्ज किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक यादव ने बताया कि कई पीड़ित अब तक जायसवाल के जाल में फंस चुके हैं, लेकिन उन्होंने आरोपी द्वारा वेब पोर्टल के माध्यम से झूठी, अपमानजनक जानकारी फैलाने के डर से शिकायत नहीं की है। उन्होंने बताया कि जायसवाल ने अपने खिलाफ शिकायत करने वाले को थाना परिसर के भीतर डराने की कोशिश भी की थी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें