फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: चुनाव से पहले JCCJ विधायक प्रमोद शर्मा ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल,ये रही वजह

Sat, 22 Jul 2023 06:55 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार


विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन प्रमोद शर्मा सदन में विधि-विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए देखे गए थे। बीजेपी के सीनियर नेताओं से बातचीत करते देखा गया था। इसलिए ये कयास लगाया जा रहा है कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
चुनाव से पहले JCCJ विधायक प्रमोद शर्मा ने दिया इस्तीफा, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी को अपना त्याग पत्र भेजा है। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे और जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से लंबे समय से उनके मतभेद की खबरे आए दिन सुनने को मिल रही थीं। अमित जोगी ने प्रमोद शर्मा को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन प्रमोद शर्मा सदन में विधि-विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए देखे गए थे। बीजेपी के सीनियर नेताओं से बातचीत करते देखा गया था। इसलिए ये कयास लगाया जा रहा है कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। जेसीसीजे से इस्तीफा दिए जाने के बाद सियासी गलियारे में चर्चा है कि वो जेसीसीजे के निलंबित विधायक धर्मजीत सिंह के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। खबर है कि बीजेपी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में ही दोनों नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। 

पहले भी अनबन की खबरें
अमित जोगी के साथ प्रमोद शर्मा की अनबन 10 महीने पहले भी देखने को मिला थी। उस पार्टी विरोधी होने की बात कहकर जोगी कांग्रेस से  सीनियर विधायक धर्मजीत सिंह को निकाल दिया गया था। उस समय प्रमोद शर्मा ने कहा था कि पार्टी मुझे भी निकालना चाहती है, तो निकाल दे। मैं पूरी तरीके से धर्मजीत सिंह के साथ में हूं। अमित जोगी बाथरूम में बैठकर इस प्रकार का फैसला ले रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है। प्रमोद कुमार शर्मा बलौदाबाजार से जेसीसीजे के विधायक हैं। साल 2018 में उन्होंने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) से चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


JCCJ ने दी शुभकामनाएं
जेसीसी ने विधायक को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपने अधिकारिक बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की ओर से बनाई गई एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी जेसीसीजे का सौदा करके महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रमों की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए लगभग सालभर पहले ही हमें जो भी वैधानिक कार्यवाही करनी थी,वो हम कर चुके हैं।प्रमोद शर्मा की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को कथित रूप से भेजा इस्तीफा (जिसकी प्रतिलिपि हमें प्राप्त नहीं है) जोगी जी की पार्टी को बचाने की उपरोक्त कार्यवाही को एक बार फिर से सही साबित करता है। बलौदाबाजार की जनता ने पहले भी जोगी कांग्रेस को खूब प्यार दिया है और आगे भी देती रहेगी। हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें