फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Crime: 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुंह न खोलने के लिए दिए एक लाख रुपये

Tue, 12 Jul 2022 08:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

एएसपी प्रतिभा पांडे ने बताया, घटना नौ जुलाई की है। एक 16 साल की नाबालिग के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने मुंह बंद कराने के लिए परिवार को एक लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जशपुर से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, इसके बाद मुंह बंद रखने के लिए परिवार को पैसे भी दिए गए। इस घटना का जब पुलिस को पता चलता तो कार्रवाई करते हुए आरोपियों गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


एएसपी प्रतिभा पांडे ने बताया, घटना नौ जुलाई की है। एक 16 साल की नाबालिग के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसकी जानकारी जब परिवार को हुई तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराने की बात की। इस पर आरोपियों ने मुंह बंद कराने के लिए परिवार को एक लाख रुपये दिए थे। उन्होंने बताया, हमने परिवार से बात की और बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद निशानदेही के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें