फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की हदें पार: 58 साल की महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, बाल खींचते हुए ले गया फिर लात-घूसों से की पिटाई, मौत

Mon, 11 Apr 2022 11:16 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

आरोपी युवक महिला को घसीटते हुए दूर तक ले गया, लात-घूसों से पिटाई की और जब महिला ने इसका विरोध किया तो निजी अंगों में रॉड डाल दी। इसके बाद महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी के भी होश उड़ा देगा। यहां 58 साल की एक मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला के साथ निर्भया कांड जैसी वारदात को अंजाम दिया। पहले तो वह उसे घसीटते हुए दूर तक ले गया, लात-घूसों से पिटाई की और जब महिला ने इसका विरोध किया तो निजी अंगों में रॉड डाल दी। इसके बाद महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस के उड़े होश 
जानकारी के मुताबिक, महिला सड़क किनारे ही सोया करती थी। छह अप्रैल की सुबह महिला गंभीर हालत में मिली। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले तो पुलिस ने इसे हादसा मानकर मामले की जांच शुरू की, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस के होश उड़ गए। 

सीसीटीवी में बाल खींचता दिखा आरोपी
डभरा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक फुटेज में आरोपी युवक महिला के बाल खींचते हुए दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का नाम किशन है और उसने पूछताछ के दौरान गुनाह कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें