फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार को बड़ी जिम्मेदारी का रास्ता साफ, केंद्र ने ADG रैंक के लिए किया इम्पैनल

Thu, 12 Mar 2026 05:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

केंद्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1998 बैच के कुल 30 आईपीएस अधिकारियों को ADG या समकक्ष पदों के लिए पैनल में शामिल किया गया है, जिसमें अमित कुमार का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार को बड़ी जिम्मेदारी का रास्ता साफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को केंद्र सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) रैंक के लिए इम्पैनल कर लिया है। केंद्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1998 बैच के कुल 30 आईपीएस अधिकारियों को ADG या समकक्ष पदों के लिए पैनल में शामिल किया गया है, जिसमें अमित कुमार का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


इम्पैनलमेंट के बाद अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर उनकी नियुक्ति केंद्र सरकार में ADG रैंक के पद पर की जा सकती है। वर्तमान में अमित कुमार छत्तीसगढ़ पुलिस में ADG इंटेलिजेंस के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी जनवरी 2024 में सौंपी गई थी। अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव के दौरान अमित कुमार राज्य के कई महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने रायपुर, राजनांदगांव, बीजापुर, जांजगीर और दुर्ग जिलों में एसपी के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में संयुक्त निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच का नेतृत्व किया।

राष्ट्रपति पुलिस पदक से हो चुके सम्मानित
बेहतर नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए अमित कुमार को वर्ष 2025 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। पुलिस महकमे में उन्हें एक ईमानदार और प्रभावी अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें सूची

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें