फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने विधानसभा में सीएम विष्णुदेव साय से की भेंट

Thu, 12 Mar 2026 05:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने गुरुवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने न्यायिक सेवा में चयनित सभी प्रशिक्षु न्यायाधीशों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
प्रशिक्षु न्यायाधीशों से मुख्यमंत्री की मुलाकात, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने गुरुवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने न्यायिक सेवा में चयनित सभी प्रशिक्षु न्यायाधीशों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण और सशक्त स्तंभ है। आने वाले समय में प्रशिक्षु न्यायाधीशों के कंधों पर समाज और न्याय व्यवस्था से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी न्यायाधीश निष्पक्षता, संवेदनशीलता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका आमजन के अधिकारों की रक्षा करने और न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए न्यायिक पद पर कार्य करते हुए पारदर्शिता और न्याय के सिद्धांतों का पालन करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विधि विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सांवत, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की संचालक निधि शर्मा तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें