छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने रविवार को बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह कोरोना से दूसरी बार संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले वह पिछले साल मार्च में कोरोना संक्रमित हुए थे। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने ट्वीट किया कि कोरोना संक्रमण के लक्षणों को देखते हुए, मैंने आज शाम रायपुर में अपना कोरोना परीक्षण कराया, जिसमें मुझे कोरोनावायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया। अभी मैं ठीक हूँ और मैं डॉक्टरों से होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूँ।
उन्होंने आगे ट्वीट में कहा कि मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं जो पिछले 14 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं और खुद का परीक्षण करवाएं और घर से अलग रहें। मैं लोगों से भी अपील करूंगा कि वे कोविड-19 के उचित व्यवहार का सख्ती से पालन करें। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 10,08,756 मामले हैं, जिनमें 13,601 मौतें शामिल हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ : सोनिया गांधी ने कोविड तैयारियों को लेकर बघेल से की बात
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कोरोना संक्रमण से लड़ने की तैयारियों का जायजा लिया। फोन पर बातचीत में बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष को बीमारी से निपटने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में बिस्तर और ऑक्सीजन मौजूद हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयारी पूरी है। बता दें कि रविवार सुबह छत्तीसगढ़ में 279 नए कोरोना केस के बारे में जानकारी मिली।