फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासी हत्या का मामला : DU के प्रोफेसर नंदिनी सुंदर को गिरफ्तार नहीं करेगी पुलिस

Tue, 15 Nov 2016 06:37 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में आदिवासी की हत्या के मामले में दिल्ली की प्रोफेसर नंदिनी सुंदर की एफआईआर रद्द करने की याचिका पर सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वो नंदिनी सुंदर को गिरफ्तार नहीं करेगी और किसी भी पूछताछ के पहले चार हफ्ते का नोटिस देगी।
विज्ञापन


नंदिनी ने याचिका में आरोप लगाया है कि आदिवासियों के अधिकारों की उनकी लड़ाई की वजह से छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें निशाना बना रही है । पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से सीलबंद लिफाफे में दस्तावेज और रिकॉर्ड सौंपने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने नक्सली समस्या का शांतिपूर्ण समाधान न निकाल पाने के लिए केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की खिंचाई की थी ।

इससे पहले राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में भरोसा दिलाया कि प्रोफेसर नंदिनी सुंदर, अर्चना प्रसाद और दो अन्य को 15 नवंबर तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। Chhattisgarh Govt to SC: Won't arrest or interrogate DU Prof Nandini Sundar;if they want to arrest or interrogate,will give her 4 weeks time— ANI (@ANI_news) November 15, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें