नेताओं को चाहने वालों की कमी नहीं होती है लेकिन कोई ऐसा भी चाहने वाला हो जो तोहफे में हेलीकॉप्टर दे दे। जी हां, हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की। बता दें कि अजीत जोगी का जन्मदिन 29 अप्रैल को है। उनके चाहने वालों ने उनके जन्मदिन के मौके पर 7 करोड़ का हेलीकॉप्टर तोहफे में देंगे। ये और बात है कि हेलीकॉप्टर बेशक सेकेंड हेंड है लेकिन है तो हेलीकॉप्टर ही और वो भी 7 करोड़ का।
जानकारी के मुताबिक जोगी के दो समर्थकों ने मिलकर ये तोहफा जोगी को देंगे। तोहफे देने वालों में एक विधायक आर के राय हैं और दूसरा एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैं। वहीं, जोगा के समर्थकों ने कहा कि इसे 7 करोड़ में खरीदा गया है जिसमें 3.5 करोड़ कैश दिया गया और बांकी फाइनेंस किया गया है। ये हेलीकॉप्टर चार सीटों का चॉपर है। हेलीकॉप्टर को 15 अप्रैल को दिल्ली से रायपुर लाया जाएगा।
बहरहाल, तोहफे को लेकर अजीत जोगी ने कुछ बयान नहीं दिया है। जबकि कांग्रेस का मानना है कि ये तोहफा बीजेपी की तरफ से जोगी जी के लिए है।