फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज, नेता प्रतिपक्ष के नाम का हो सकता है एलान

Wed, 13 Dec 2023 11:47 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में दोपहर 2 बजे बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के 35 नवनिर्वाचित विधायक समेत छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक 13 दिसंबर आज बैठक होगी। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में दोपहर 2 बजे बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के 35 नवनिर्वाचित विधायक समेत छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस अपने विधायक दल की नेता चुन सकते हैं। प्रतिपक्ष के नाम का एलान हो सकता है। मजबूत नेता प्रतिपक्ष के लिए भूपेश बघेल का नाम चर्चा में है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी में ऐसे चार नाम सामने आ रहे हैं। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के लिए सबसे पहले नाम निवर्तमान भूपेश बघेल का नाम है। वहीं चरणदास महंत, उमेश पटेल और कवासी लखमा का नाम भी लिस्ट में शामिल है। 

पिछली बार तीन बार मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह ने साल 2018 में चुनाव हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष नहीं बने। डॉ. रमन सिंह विधायक के रूप में ही अपनी सेवाएं दी थीं। अब यह देखा जाएगा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहेंगे या फिर पार्टी के किसी दूसरे नेता को यह पद देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें