फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की पहली जेसीबी वूमेन को जापान से बुलावा: CM साय ने कहा- जल्दी से सामान पैक कर लीजिए, टोक्यो जाना है

Thu, 27 Jun 2024 04:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh first JCB woman damayanti soni: राजनांदगांव की 61 साल की दमयंती सोनी छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं, जो जेसीबी चलाती हैं।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय, जेसीबी वूमन दमयंती सोनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh first JCB woman damayanti soni: राजनांदगांव की 61 साल की दमयंती सोनी छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं, जो जेसीबी चलाती हैं। वो न केवल फर्राटे से जेसीबी चलाती हैं बल्कि देशभर के एक्सपो में इन्हें भाग लेने के लिए बुलाया जाता है। अब उन्हें जापान से बुलावा आया है लेकिन कुछ आर्थिक दिक्कतों की वजह से वह एक्सपो में शामिल नहीं हो पा रही थीं। अपनी इस दिक्कत को उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष आज गुरुवार को सीएम हाउस में आयोजित जनदर्शन में रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि आप छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में रोशन कर रही हैं। आप सामान पैक कर तैयारी करें। राज्य सरकार आपको जापान भेजेगी। 
विज्ञापन


दमयंती ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बहुत अच्छा लगा। वर्ष 2012 में पति के निधन के बाद से वो जेसीबी चला रही हैं। उन्होंने देशभर में अनेक एक्सपो में भाग लिया है और अनेक कंपनियों के साथ इस संबंध में काम कर रही हैं।  61 साल की दमयंती ने कहा कि अगले 4 साल तक वे जेसीबी चलाती रहेंगी। 

सीएम दमयंती की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रोल मॉडल हैं। जनदर्शन के माध्यम से आपसे मुलाकात हुई है। आप ऐसे ही महिलाओं को प्रोत्साहित करते रहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें