फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Election Result: मुस्कुराकर बाजी पलट देते हैं रमन सिंह, 45 हजार से ज्यादा वोटों से जीते

Sun, 03 Dec 2023 07:44 PM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रमन सिंह को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में जगह मिली थी। वह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री थे। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी हैं लेकिन पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री रमन सिंह हैं। 
विज्ञापन
रमन सिंह, पूर्व सीएम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने 45 हजार से ज्यादा वोटों से राजनांदगांव विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। रमन सिंह छत्तीसगढ़ के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं। सात दिसंबर 2003 को वह राज्य के मुख्यमंत्री बने थे और लगातार तीन बार राज्य के सीएम रहे हैं। 

 

यह रमन सिंह की विशेषता है कि वह विपरीत हालात से नहीं घबराते और समय के साथ सबको साध लेते हैं। रमन सिंह के दुश्मन उनकी बारीक राजनीतिक शैली के कायल हैं। आयुर्वेद में स्नातक की डिग्री लेने वाले चिकित्सक डॉ. रमन सिंह का स्वभाव बेहद सरल है। सिंह पहली बार 1990 में म.प्र. विधानसभा के लिए चुने गए थे।

 

1993 के विधानसभा चुनाव में वह फिर चुने गए, लेकिन किस्मत को उन्हें कहीं और ले जाना था। 1999 के आम चुनाव में रमन सिंह ने राजनांदगांव से लोकसभा के लिए सफलता हासिल की। विधायक से सांसद बने रमन सिंह सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाए गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। समय के साथ रमन सिंह राजनीतिक करियर में भी छलांग लगाते चले गए।

विज्ञापन

केन्द्र सरकार में मंत्री

रमन सिंह को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में जगह मिली थी। वह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री थे। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी हैं लेकिन पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री रमन सिंह हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें