फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Election 2023: सीएम बघेल ने दाखिल किया नामांकन, कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

Mon, 30 Oct 2023 01:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

वहीं कल 31 अक्टूबर को नामाकंन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। सीएम भूपेश बघेल के नामांकन के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, चरणदास महंत समेत दुर्ग जिले के सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कराया।
विज्ञापन
सीएम बघेल ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने शक्ति प्रदर्शन कर दुर्ग के पाटन विधानसभा क्षेत्र से  अपना नामांकन दाखिल किया। सीएम बघेल के इस नामांकन कार्यक्रम में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन

वहीं कल 31 अक्टूबर को नामाकंन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। सीएम भूपेश बघेल के नामांकन के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, चरणदास महंत समेत दुर्ग जिले के सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कराया।

 

नामांकन भरने से पहले सीएम ने ट्वीट करके कहा कि हर बार वह दिन याद आता है जब पहली बार नामांकन दाखिल करने गया था। आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने भिलाई निवास से निकला हूं। मेरी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी ने हर बार की तरह तिलक किया। आप सबका प्यार मेरा संबल है। छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए, आप सबकी सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का वादा आपसे करता हूं। 

 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें