केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर के डूमरतराई स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी की घोषणा पत्र लॉन्च किया। उन्होंने कहा की हमारा घोषणा पत्र केवल घोषणा नहीं बल्कि संकल्प पत्र है। अगले पांच साल में हम छत्तीसगढ़ को सबसे विकसित राज्य बनाएंगे। हमने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम किया है। पंचायत चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण महिलाओं को देने की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई है। इस राज्य को बीजेपी ने ही बनाया और बीजेपी ही इसे संवारेगी। हमने राज्य को पॉवर सरप्लस स्टेट बनाया है। आदिवासी क्षेत्र में भी विकास कार्य किए हैं। बीजेपी ने अपने विकास कार्यों का बखान किया। वहीं सीएम भूपेश बघले पर पलटवार करते हुए कहा कि फर्जी पेन ड्राइव बनाने में सीएम भूपेश को महारथ हासिल है। गोबर, शराब, गोठान, मिनरल में भ्रष्टाचार किया है। उनके राज में दलित युवाओं ने निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया। विकास तो जरूर हुआ पर भ्रष्टाचार में हुआ है। भूपेश सरकार कांग्रेस का एटीएम है। पंचायत चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण महिलाओं को देने की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई है। गृहमंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ के लिए पीएम मोदी की गारंटी वाली बीजेपी की घोषणा पत्र जारी किया।
महतारी वंदन योजना
18 लाख प्रधानमंत्री आवास एवं घर-घर निर्मल जल
तेंदूपत्ता संग्रहण एवं बोनस
दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण
आयुष्मान भारत स्वस्थ छत्तीसगढ
पीएससी परीक्षा में पारदर्शिता
छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना
स्टेट कैपिटल रीजन
इनोवेशन हब
रानी दुर्गावती योजना
500 में गैस सिलेंडर
मासिक ट्रैवल अलाउंस
सीआईएमस और सीआईटी
इंवेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन
सरकार तुहर द्वार
शक्तिपीठ परियोजना
श्रीरामलला दर्शन
अमित शाह ने कहा कि बीजेपी हर विधानसभा सीट के लिए अलग से एक घोषणा पत्र बनाया है। हम आपकी बनाई सरकार का फिर से हिसाब किताब लेकर आएंगे।