फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेश बघेल आज लेंगे सीएम पद की शपथ, पहली कैबिनेट बैठक में इन 'वचनों' को करेंगे पूरा

Sun, 16 Dec 2018 06:05 PM IST
संदीप भट्ट चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों की कर्ज माफी समेत चुनाव घोषणा पत्र (वचन पत्र) में किए गए सभी वादों से पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने नक्सलवाद की समस्या का समाधान भी बताया। 

नक्सल समस्या का होगा समाधान

भूपेश बघेल ने कहा, "नक्सलवाद की समस्या एक बहुत ही गंभीर समस्या है। कोई भी इसे तुरंत हल नहीं कर सकता है। उनकी बहुत गहरी पैठ है। नक्सल प्रभावित इलाकों में लोगों के समर्थन के साथ अगर दृढ़ कदम उठाए जाएं तो हम उन्हें खत्म करने में सफल होंगे।" 
विज्ञापन

 

किसानों की कर्ज माफी और बिजली बिल होगा आधा

बघेल ने कहा है कि किसानों के कर्ज माफी और बिजली बिल आधा करने के लिए पहली कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने झीरम घाटी कांड को अपराधिक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि इसकी जांच के लिए कैबिनेट में जांच समिति बनाई जाएगी। 

राजाधानी रायपुर में रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंच कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राजभवन में उन्होंने राज्यपाल के सचिव को पत्र सौंपा क्योंकि राज्यपाल राज्य से बाहर थीं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रतिनिधि के तौर पर राज्यपाल के सचिव सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने भूपेश बघेल का सरकार बनाने का दावा पत्र ग्रहण किया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने 17 दिसंबर शाम 4:30 बजे भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। इस आशय का पत्र राज्यपाल के सचिव जायसवाल ने बघेल को सौंपा। बघेल के साथ सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल, रविंद्र चौबे, रामपुकार सिंह, कवासी लखमा, मनोज मंडावी समेत कई अन्य विधायक मौजूद थे। 

उप मुख्यमंत्री पर फैसला शपथ ग्रहण के बाद

भूपेश बघेल ने राज्यपाल से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कल मेरे शपथ ग्रहण के बाद उप मुख्यमंत्री की नियुक्ति और कैबिनेट गठन पर फैसला किया जाएगा। राहुल गांधी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई राष्ट्रीय नेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहने की उम्मीद है।" 
 

राहुल गांधी का आभार जताया

इस बीच बघेल ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है। बघेल ने लिखा, " कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी का आभार। उन्होंने मुझे पहले बहुमत लाने की जिम्मेदारी दी और अब नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का दायित्व सौंपा है। छत्तीसगढ़ की महान जनता को मैं विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस की सरकार जन आकांक्षाओं, आशाओं व अभिलाषाओं को पूरी करने वाली सरकार होगी। जय जोहार।" 
विज्ञापन


बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे और कांग्रेस के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री होंगे। उनका शपथग्रहण समारोह सोमवार 17 दिसंबर की शाम साढ़े चार बजे साइंस कॉलेज मैदान में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें