फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: शिक्षकों और कर्मचारियों को छुट्टी के लिए एक सप्ताह पहले करना होगा ये काम

Wed, 31 Jul 2024 04:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

शिक्षक और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए अवकाश ऑनलाइन ही स्वीकृत होंगे। ऑफलाइन माध्यम से अवकाश स्वीकृति करने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों की मनमानी छुट्टी लेने की प्रथा अब रुक जाएगी। दरअसल, शिक्षक मनचाहे दिन छुट्टियों में रहते हैं या फिर स्कूलों में बच्चों की मौजूदगी में भी आराम फरमाते रहते हैं। प्रदेश में अब शिक्षकों के छुट्टी लेने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया। शिक्षक और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए अवकाश ऑनलाइन ही स्वीकृत होंगे। ऑफलाइन माध्यम से अवकाश स्वीकृति करने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। शिक्षक और शिक्षा विभाग के कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से छुट्टी ले सकेंगे। इस विषय में संचालक लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ की ओर से एक अगस्त से प्रदेश के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में और 12 अगस्त से समस्त शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यालयों में अवकाश लेने की स्वीकृति की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इस विषय में संचालक लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर की ओर से आदेश जारी किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय की वेबसाइट https://www.cgschool.in/ पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन छुट्टी के लिए कई प्रक्रियाएं हैं। सरकारी शिक्षकों को विभिन्न प्रकार की छुट्टियां भी मिलती हैं। अब छुट्टी के लिए शिक्षक आकस्मिक छुट्टी, अर्जित छुट्टी आदि के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने के तुरंत बाद छुट्टी मिलना संभव नहीं है क्योंकि ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, संबंधित अधिकारी स्वीकृति प्रदान करेगी, तब जाकर शिक्षकों को छुट्टी मिलेगी। अस्वीकृति दिए जाने पर छुट्टी के लिए आवेदन रद्द कर दिया जायेगा। शिक्षक पोर्टल पर अपने अवकाश आवेदन की स्थिति को भी ट्रैक कर सकेंगे। इसके अलावा इन्हें कई और भी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें