फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh ED Raid: सूर्यकांत, समीर विश्नोई,सुनील और लक्ष्मीकांत को राहत नहीं, 6 दिसंबर तक भेजे गए जेल

Wed, 23 Nov 2022 08:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, रायगढ़ सहित अन्य जिलों में 12 अक्तूबर को ईडी ने राज्य के कई अफसरों के घर  छापा मारा था। इसमें करीब चार करोड़ रुपये की नकदी व करोड़ों के आभूषण बरामद हुए थे। इसके बाद ईडी ने चिप्स के सीईओ और आईएएस अफसर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Chhattisgarh Ed Raid: IAS officer Sameer Vishnoi - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीलॉड्रिंग केस में आरोपी कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, सस्पेंड आईएएस समीर विश्नोई सहित पांचों आरोपियों को लेकर ईडी टीम बुधवार शाम को कोर्ट पहुंची थी। कोर्ट ने निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को कोई राहत नहीं दी है। उन्हें फिर से 6 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन आरोपियों की न्यायिक रिमांड की अवधि बुधवार को खत्म हो गई थी। ED ने अदालत से आरोपियों की न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। जबकि बलरामपुर और धमतरी के खनिज अधिकारियों को मंगलवार रात से हिरासत में लिया गया है
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने 11 अक्तूबर को प्रदेश के कई जिलों में छापा मारा था। इसमें चिप्स के तत्कालीन CEO और IAS अफसर समीर विश्नोई, कारोबारी लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया था। वहीं कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी 29 अक्तूबर को कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, जहां से ईडी ने उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपियों ने कोर्ट से राहत की मांग की, लेकिन मिली नहीं। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: बलरामपुर के सहायक खनिज अधिकारी देर रात हिरासत में, रायपुर लेकर रवाना हुई टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


धमतरी-बलरामपुर से अफसर लिए थे हिरासत में
ED की टीम ने मंगलवार देर रात बलरामपुर के सहायक खनिज अधिकारी अवधेश बारीक और धमतरी के खनिज निरीक्षक खिलावन भूआर्य को हिरासत में लिया था। दोनों को लेकर टीम देर रात ही रायपुर के लिए रवाना हो गई थी। दोनों अफसरों पर कई घंटों की पूछताछ के बाद कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग और कोयले के डीओ जारी करने पर अवैध वसूली मामले में की गई है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि इन अफसरों की गिरफ्तारी से अन्य आईएएस अफसर भी शिकंजे में फंस सकते हैं। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: IAS के घर मिला 2 करोड़ कीमत का 4 किलो सोना, 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख कैश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें