फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मिनपा हमले में शामिल कुख्यात नक्सली का आत्मसमर्पण, आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था

Mon, 12 Sep 2022 09:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

सुकमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुनील शर्मा ने बताया कि नक्सली संगठन के बटालियन नंबर-1 का हिस्सा रहे दुधि भीमा ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को एक कुख्यात नक्सली आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि नक्सली का मिनपा हमले में हाथ हो सकता है। दरअसल, 2020 में मिनपा हमले में 17 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

विज्ञापन


सुकमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुनील शर्मा ने बताया कि नक्सली संगठन के बटालियन नंबर-1 का हिस्सा रहे दुधि भीमा ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

एसपी ने कहा कि नक्सली सीआरपीएफ की रेंज फील्ड टीम (आरएफटी) के कर्मियों के संपर्क में आया था। जवानों ने उसे मुख्यधारा में शामिल होने और सामान्य जीवन जीने के लिए समझाया। भीमा सुकमा के चिंतागुफा इलाके का मूल निवासी है। वह पिछले सात वर्षों से प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़ा था।
विज्ञापन


SP शर्मा ने कहा कि भीमा पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसे प्रोत्साहन राशि के रूप में 10,000 रुपये दिए गए। उसे आगे पुनर्वास नीति के अनुसार सहायता प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें