फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: डिप्टी सीएम बोले- समावेशी और जनकल्याणकारी है बजट, ग्रामीण, किसान और युवाओं की होगी उन्नति

Tue, 23 Jul 2024 09:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम, बिलासपुर

सार

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज यानी मंगलवार (23 जुलाई) को पेश कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार का यह 11वां बजट है। बजट को लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम, मंत्री व अन्य नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने केंद्रीय बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया देते हुए बजट को विकासोन्मुखी, समावेशी और जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रावधानों की सराहना की और इसे देश सहित प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। विजय शर्मा ने गृह विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बजट में किए गए प्रावधानों का स्वागत किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास, पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता परियोजनाओं के लिए आवंटित राशि से ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार होगा। तकनीकी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बजट में किए गए प्रावधानों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि नए उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलेंगे। पांच साल में 500 टॉप कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप, स्किल इंडिया के तहत युवाओं को प्रशिक्षित और पुनर्प्रशिक्षित करने के कदम से देश में तकनीकी दक्षता बढ़ेगी। 

देश तकनीकी क्षेत्र में उन्नत बनेगा
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बजट में किए गए प्रावधानों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहन देने के लिए उठाए गए कदम से देश तकनीकी क्षेत्र में उन्नत बनेगा। शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित किए गए कोष से नई खोजों और आविष्कारों को बल मिलेगा। इस बार के बजट में कृषि, रोजगार, सामाजिक कल्याण, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा के अलावा गरीब, महिला, किसान युवा पर बजट में फोकस किया गया है। यह बजट देश सहित प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सभी क्षेत्रों में सुधार और प्रगति को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन


निवेश संभावनाओं को मिले नए पंख: डिप्टी सीएम अरुण साव
वहीं, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह बजट नई नौकरियों का सृजन करने वाला, निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने वाला, किसान युवा और महिला कल्याण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने वाला बजट है। साव ने कहा कि यह बजट अर्थव्यवस्था के हर पहलू को छूता है। एक तरफ सरकार ने बजट के आकार में ऐतिहासिक वृद्धि की है। सरकार द्वारा किए जानेवाले खर्च को बढ़ाकर लोगों की जेब में पैसे डालने का काम किया है। वहीं, आधारभूत संरचना को मजबूत करने के प्रावधान करके देश में परिवहन की लागत को  कम करने के ठोस उपाय किए हैं। निवेश संभावनाओं को नए पंख दे दिए गए हैं।

आधारभूत संरचना होगी मजबूत: धरमलाल कौशिक 
केंद्रीय बजट के प्रस्ताव में आधारभूत संरचना को मजबूत करने 11,11,111 करोड़ रुपये के प्रावधान को ऐतिहासिक बताते हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि जिस भी देश में आधारभूत संरचना को मजबूत करने का काम होता है, वही देश विकसित होता है। इससे निवेश बढ़ता है, इससे परिवहन की लागत कम होती है, नौकरियों में वृद्धि होती है और देश के नागरिकों को मिलने वाली तमाम सुविधाओं में वृद्धि होती है। आधारभूत संरचना के लिए यह प्रावधान देश की आर्थिक उन्नति और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दृष्टि से बेहतर महत्वपूर्ण साबित होगा।

ग्रामीण, किसान और युवाओं की उन्नति का बजट: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू  
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा महिलाओं के सर्वतोमुखी विकास का एक नया अध्याय लिखेंगे। केंद्र सरकार ने युवाओं के रोजगार और कोशल उन्नयन एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है और नए रोजगार परदो लाख करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ केंद्र सरकार ने युवा प्रतिभाओं की पूरी चिंता की है।

ग्रामीण विकास परियोजनाओं के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपये, कृषि क्षेत्र में उन्नति के लक्ष्य और सिंचाई के लिए  11,500 करोड़ रुपये का प्रावधान करते हुए 109 फसलों पर फोकस करने के साथ-साथ दलहन, तिलहन और सब्जी की पैदावार पर नई घोषणाएं करके अन्नदाताओं की खुशहाली का पक्का इंतजाम करने के लिए प्रभानमंत्री मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के धन्यवाद के पात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें