फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: डांडिया उत्सव में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, एक युवक की चाकू मारकर हत्या

Wed, 05 Oct 2022 01:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

बताया जा रहा है कि पारसभाठा के युवक पहले से ही डांडिया कार्यक्रम में मौजूद थे। तभी वहां बेला कछार के भी लड़के पहुंच गए और उन्होंने गालियां देते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। युवकों ने विरोध किया तो लड़कों ने चाकू निकाल हमला कर दिया। 
 
विज्ञापन
अमित कुमार-फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार रात डांडिया उत्सव में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों गुटों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक की हत्या कर दी गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच एक दिन पहले भी मारपीट हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए दूसरा गुटा पहुंचा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले ही दोनों गुटों के लड़के भाग निकले थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन

 
पुराने विवाद में हुआ खूनी संघर्ष
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-3 में मिनीमाता स्कूल के पास मैदान में मंगलवार रात पंडाल लगाकर डांडिया का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान रात करीब 11.30 से 12 के बीच पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से चाकूबाजी शुरू हो गई। यह देखकर डांडिया कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। वहीं चाकू लगने से परसाभाठा स्थित किरण वॉच सेंटर संचालक का बेटा अमित कुमार (20) सहित तीन लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। 

एक युवक को गंभीर हालत में किया गया रेफर
तीन युवकों को लहूलुहान देख बाकी लड़के भाग निकले। इसके बाद किसी तरह कुछ लोग घायल युवकों को लेकर बालको के विभागीय अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वह भी पारसभाठा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बेला कछार क्षेत्र के युवक डांडिया कार्यक्रम में पहुंचे और पारसभाठा क्षेत्र के लड़कों के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे। 
विज्ञापन


अस्पताल में भी मारपीट की गई
आरोप है कि विवाद और मारपीट के दौरान बेला कछार के लड़कों ने ही चाकूबाजी शुरू की। अस्पताल में भी बेला कछार के लड़कों ने पहुंचकर परसाभाठा के अन्य युवकों के साथ विवाद किया और यहां भी मारपीट की नौबत आ गई। किसी तरह इन सभी को यहां से खदेड़ा गया। बालको थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि मारपीट की घटना में एक युवक की मौत हुई है। इस पूरे मामले में बालको पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। घायल युवक से भी पूछताछ का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें