फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बागेश्वर धाम की दीवानगी; धीरेन्द्र शास्त्री के दरबार में मिला फर्जी IAS, बोला- बाबा का मूरीद हूं

Sun, 28 Jan 2024 04:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

युवक खुद को प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी बताकर कार्यक्रम में वालंटियर बन गया। इसके बाद युवक कार्यक्रम में आईएएस का धौंस दिखाने लगा। यह सब उसने कार्यक्रम में शामिल होने और बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के मंच तक पहुंचने के लिए किया था।
विज्ञापन
धीरेन्द्र शास्त्री के दरबार में मिला फर्जी आईएएस अफसर गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में श्रद्धालुओं की भरी भीड़ उमड़ी। लोग कई तरह के जुगाड़ लगाकर दिव्य दरबार में पहुंचने की कोशिश किए, लेकिन लाखों की संख्या में भीड़ होने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई। ऐसे में वीआईपी सीट तक पहुंच पाना मुश्किल रहा। वहीं एक ने तो सारी हदें ही पार कर दी। युवक खुद को प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी बताकर कार्यक्रम में वालंटियर बन गया। इसके बाद युवक कार्यक्रम में आईएएस का धौंस दिखाने लगा। यह सब उसने कार्यक्रम में शामिल होने और बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के मंच तक पहुंचने के लिए किया था। फर्जी होने की आशंका पर इसकी जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि यह फर्जी है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के मुख्य आयोजक बसंत अग्रवाल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि रायपुर स्थित कोटा मैदान में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का हनुमान कथा का आयोजन 22 से 27 जनवरी तक किया गया। इस बीच 23 जनवरी को कार्यक्रम स्थल पर एक युवक ने बसंत से मुलाकात की। युवक ने खुद का परिचय देते हुए अपना नाम मंजुनाथ आर बताया। इसके साथ ही उसने ट्रेनी आईएएस अधिकारी होना बताया। उसने अग्रवाल से कहा कि वालंटियर बनकर सेवा करना चहता है। आयोजक ने उसके रुकने की व्यवस्था की। इसके साथ ही आयोजन में काम करने के लिए उसे वालंटियर होने का परिचय पत्र दिया गया। 

इसके बाद युवक आयोजन में खुद को वालंटियर बताया करता था, लेकिन इसका पर्दाफाश 24 जनवरी को हुआ। उसने आयोजन के दूसरे दिन यानि 24 जनवरी को कथावाचन के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मंच के सामने पहुंचा। उसने मंच पर चढ़कर पंडित शास्त्री के पास जाने की कशिश की, लेकिन ऐसे होने से पहले ही उसे वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। इसके बाद युवक वालंटियर और आईएएस होने का धौंस दिखने लगा। इतना ही मामला बहस में उतर आई। काफी बहस के बाद आयोजक समिति मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया गया। इसके बाद युवक के ऊपर शक होने पर उससे पूछताछ की गई। इस दौरान उसने गोलमटोल जवाब देना शुरू किया। इससे पता चला कि युवक फर्जी आईएएस बनाकर आया हुआ था। 
विज्ञापन


फर्जी युवक से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह कोई अधिकारी नहीं है। उसने यह सब आयोजन शामिल होने के लिए किया था। इसके बाद युवक मौके पर आयोजन स्थल से फरार हो गया। इसके बाद फर्जी युवक के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन कर उसे गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें