फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 74 नए मामले, 897 मरीजों का अस्पताल में चल रहा इलाज

Sun, 22 Aug 2021 08:17 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में अब तक 1004117 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं राज्य में वायरस से संक्रमित 13,552 लोगों की मौत हुई है।
 
विज्ञापन
कोरोनावायरस टेस्ट - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 74 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1004117 हो गई है।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण के 74 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से सात, दुर्ग से तीन, बालोद से दो, बलौदाबाजार से सात, बिलासपुर से पांच, कोरबा से 34, जांजगीर चांपा से एक, सरगुजा से एक, जशपुर से पांच, बस्तर से दो, दंतेवाड़ा से दो, सुकमा से दो और बीजापुर से तीन मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1004117 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,89,668 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 897 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,552 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,840 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3139 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें