सीएम विष्णुदेव साय ने तीरंदाजी में आजमाया हाथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
CM Vishnudeo Sai tried archery: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आज बचपन की यादें ताजा हो गईं। यहां बच्चों को तीरंदाजी करते हुए देखा ,तो उनसे भी नहीं रह गया और हाथों में तीर-धनुष थामकर सटीक निशाना लगाया। दरअसल, सीएम ने बस्तर संभाग के जिले नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित किसान मेला में हाथों में तीर धनुष थामकर अचूक निशाना लगाया, जिसे वहां पर मौजूद सभी लोग देखते ही रह गए।
उन्होंने तीर सटीक निशाने पर लगाया, तो लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्यमंत्री के अचूक निशाने की प्रशंसा की। रामकृष्ण आश्रम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मानुराम उसेंडी आयतु पोड़ियाम, ऋषिका ध्रुव और अंजलि ध्रुव ने तीरंदाजी के जौहर दिखाए। इस दौरान सीएम ने खुद बताया कि वो बचपन में आदिवासी अंचल में तीर चलाया करते थे।