फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh CM Name: रायपुर पहुंचे भाजपा पर्यवेक्षक, आज विधायक दल की बैठक में लगेगी CM के नाम पर मुहर

Sun, 10 Dec 2023 09:48 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में आज अगला मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा। भाजपा की ओर नियुक्त तीनों पर्यवेक्षक आज रविवार को रायपुर पहुंच गए हैं। आज दोपहर 12 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षक रायपुर पहुंचे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आज अगला मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा। भाजपा की ओर नियुक्त तीनों पर्यवेक्षक आज रविवार को रायपुर पहुंच गए हैं। आज दोपहर 12 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। ऑब्जर्वर एयरपोर्ट से सीधा बीजेपी प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन के साथ शनिवार रात को ही रायपुर पहुंच चुके हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी कुछ देर पहले ही रायपुर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


बीजेपी के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम आज बीजेपी की विधायकों से चर्चा करेंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो जाएगा। मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कई नाम चर्चा में है, देखा जाएगा की किसके नाम पर आज मुहर लगेगी।

सीएम चेहरे के लिए ये नाम चर्चा में 
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नाम चर्चा में है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम, अरुण साव और ओपी चौधरी का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचेंगे दिग्गज नेता 
भजपा ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश तीनों राज्यों में पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है। नियुक्त पर्यवेक्षक विधायकों से चर्चा करेंगे। बैठक में सीएम के नाम का एलान किया जा सकता है। इसके बाद तीनों राज्यों में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत संगठन के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। तीनों राज्यों में होने वाले शपथ ग्रहण का कार्यक्रम के लिए तारीख को लेकर चर्चा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें