फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chattisgarh: नक्सली हमले पर सीएम बघेल ने जताया शोक, कहा- 'हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी'

Sat, 12 Feb 2022 05:57 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में एक सीआरपीएफ जवान के शहीद होने पर सीएम बघेल ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे जवान नक्सलियों के घर में घुसकर वीरता से लड़ते हैं।
विज्ञापन
नक्सली हमले पर सीएम बघेल का बयान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ में सीआपीएफ के सहायक कमांडेट शहीद हो गए। सीआरपीएफ ऑफिसर के शहीद होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया। इस दौरान बघेल ने कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीआपीएफ के सहायक कमांडेट शांति भूषण तिर्की के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बघेल ने कहा कि हमारे जवान नक्सलियों के घर में घुसकर वीरता और साहस के साथ लड़ते हैं। यही कारण है कि माओवाद बस्तर तक सीमित हो गया है। हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री ने नक्सली हमले में घायल जवान को बेहतर इलाज मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। 

जानकारी के अनुसार से एक दिन पहले सीआरपीएफ को तिम्मापुर से लगे पुतकेल के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही CRPF के जवानों को रवाना किया गया। जवान जा ही रहे थे कि इसी बीच उनपर हमला कर दिया गया। हालांकि, जवानों ने नक्सलियों को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन  नक्सलियों से मुठभेड़ में सहायक कमांडेट शांति भूषण तिर्की शहीद हो गए। वहीं अप्पा राव घायल हो गए। घायल जवान को जगदलपुर रेफर किया गया है।  
विज्ञापन


सुकमा में मारे गए थे कई नक्सली
शहीद जवान के शव को भी जगदलपुर डिमरापाल अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव के लिए भेजा जाएगा। वहीं जनवरी में सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें जवानों के साथ नक्सलियों को मुंह की खानी पड़ी। जवानों ने कई नक्सली को मार गिराया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें