फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सीएम बघेल बोले- विपक्ष को कुचलने की कोशिश हो रही, यह प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं

Thu, 04 Aug 2022 09:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि केंद्र के रवैये की वजह से देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय का कार्रवाई और कांग्रेस नेताओं से पूछताछ के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये तानाशाही रवैया अपनाया गया है। जितनी भी सेंट्रल एजेंसी हैं उनका हम सम्मान करते हैं लेकिन जिस प्रकार कार्रवाई कर रहे हैं वो दुर्भाग्यजनक है। विपक्ष को कुचलने, दबाने के लिए इसका प्रयोग किया जा रहा है, ये प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि केंद्र के रवैये की वजह से देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन


इससे पहले सीएम बघेल ने गुरुवार को गोधन न्याय योजना के लाभार्थियों को 5.60 करोड़ रुपये का भुगतान किया। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आज गोधन न्याय योजना के लाभार्थियों को पैसे ऑनलाइन हस्तांतरित किए, जिसमें गोबर विक्रेताओं को दी गई दो करोड़ 17 लाख रुपये, स्व सहायता समूहों को एक करोड़ 37 लाख रुपये और गौठान समितियों को दो करोड़ सात लाख रुपये की राशि शामिल है। गोधन न्याय योजना के तहत अब तक कुल 311 करोड़ 94 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है।

इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती ऐसी योजना है, जिसमें दो रुपये किलो की दर से गोबर तथा चार रुपये लीटर की दर से गौमूत्र की खरीद की जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 155.58 करोड़ रुपये की गोबर खरीदी जा चुकी है। गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को अबतक 156.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें