फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भूकंप से डोली धरती, 3.0 मापी गई तीव्रता

Thu, 04 Aug 2022 02:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में एक महीने से भी कम समय में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये सभी झटके राज्य के उत्तरी क्षेत्र में आए।
विज्ञापन
भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। बताया गया कि भूकंप का केंद्र सूरजपुर जिले का उमेश्वरपुर के आसपास 10 किलोमीटर की गहराई में था। 

विज्ञापन


भूकंप के झटके महसूस होते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर की ओर भागे। लोगों का कहना है कि पांच सेंकेंट के अंदर उन्हें दो बार झटके महसूस हुए। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि भूकंप से किसी भी प्रकार के जान या माल की हानि के नुकसान की सूचना नहीं है। 

11 जुलाई से अब तक तीसरी बार आया भूकंप 
छत्तीसगढ़ में एक महीने से भी कम समय में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये सभी झटके राज्य के उत्तरी क्षेत्र में आए। अधिकारियों ने बताया कि 29 जुलाई को 4.6 और 11 जुलाई को 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें