फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल के करीबी विधायक पहुंचे दिल्ली, सीएम भी आज आ सकते हैं राजधानी

Fri, 27 Aug 2021 05:37 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

  • राहुल गांधी और मंत्री टीएस सिंह देव के साथ दो वरिष्ठ नेताओं के बीच सत्ता संघर्ष को सुलझाने के लिए फिर करेंगे मुलाकात
  • एक दिन पहले एक दर्जन से अधिक कांग्रेस विधायकों और पदाधिकारियों ने रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में की थी बैठक
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी पार्टी के कई विधायक देर रात दिल्ली पहुंचे जबकि दो मंत्री और कुछ विधायक पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचे हुए हैं। इन विधायकों ने वरिष्ठ नेता व राज्य प्रभारी पीएल पूनिया से मुलाकात की। 

विज्ञापन

 

वहीं सीएम बघेल इस सप्ताह में दूसरी बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के लिए आज दिल्ली जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। बता दें कि ढाई साल के सीएम पद के लिए रोटेशन की बात को बघेल ने खारिज कर दिया है।

हाल ही में राहुल गांधी और मंत्री टीएस सिंह देव के साथ दो वरिष्ठ नेताओं के बीच सत्ता संघर्ष को सुलझाने के लिए बैठक करने के बाद सीएम बघेल बुधवार की शाम को दिल्ली से रायपुर वापस आए थे।

सूत्रों ने बताया कि इससे एक दिन पहले एक दर्जन से अधिक कांग्रेस विधायकों और पदाधिकारियों ने रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में बैठक की थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे जबकि मंत्री टीएस सिंह देव दिल्ली में हैं।

विज्ञापन

 

कांग्रेस पार्टी के एक विधायक ने कहा कि वे राज्य की स्थिति पर चर्चा करेंगे, जहां भाजपा के 15 साल लंबे शासन को खत्म करने के बाद दिसंबर 2018 में पार्टी आलाकमान के साथ सत्ता में आई थी।
 

दिल्ली के लिए रवाना हुए विधायकों में से देवेंद्र यादव विधायक से हवाई अड्डे पर मीडिया से बात की, जब राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम दिल्ली आलाकमान से राज्य की स्थिति के बारे में चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर रहे हैं

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें