फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: विवादित ट्वीट मामले में बोले सीएम भूपेश बघेल- दिग्विजय सिंह पर FIR तो शिवराज पर क्यों नहीं?

Wed, 13 Apr 2022 02:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

मध्यप्रदेश में खरगोन उपद्रव पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के फर्जी फोटो को ट्वीट कर डिलीट करने पर सियासत गरमा गई है। भाजपा समेत अन्य दल के नेता भी हमला बोल रहे हैं।
विज्ञापन
भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा में रामनवमी पर हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट शेयर किया था जिसे लेकर उनपर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद कई कांग्रेस नेता इसे शिवराज सरकार की तानाशाही बता रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने आए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह के ट्वीट पर दिग्विजय सिंह पर FIR दर्ज की गई है तो वैसा काम शिवराज सिंह ने भी किया है तो उनपर भी FIR होनी चाहिए। कोई घटना घटती है तो उसे प्रशासन देखता है लेकिन अगर कोई प्रायोजित घटना घटती है तो वो घटनाएं देश के लिए खतरनाक होती हैं।

विज्ञापन


मुझे पर 1 नहीं 1 लाख एफआईआर दर्ज करें: दिग्विजय सिंह 
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में धार्मिंक उन्माद फैलाने के मामले में अलग-अलग शहरों में दर्ज एफआईआर पर बड़ा बयान दिया है। बुधवार को दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे पर 1 नहीं 1 लाख एफआईआर दर्ज करें, मुझे डर नहीं है।

क्या है मामला?
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बिहार के एक फोटो को खरगोन का बता कर ट्वीट किया और फिर उसे डिलीट कर दिया। फोटो में एक युवक धार्मिक स्थल पर भगवा झंडा लगा रहा था। इस मामले में दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच में कूटरचित दस्तावेज से धार्मिंक उन्माद फैलाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन


बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कई मुद्दों पर ध्यान देने के लिए कहा। बघेल ने अपने पत्र में स्थानीय बोली में शिक्षा, एमएसपी पर वनोपज की खरीद, जैविक खेती, वन अधिकार पट्टा जैसे मुद्दों को उठाया है।

भूपेश बघेल आज अमित शाह से मुलाकात करेंगे
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। छत्तीसगढ़ सीएमओ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सीएम बघेल गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य के संसाधनों पर जीएसटी प्रणाली के प्रभाव, नक्सल प्रभावित जिलों के विकास और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ समन्वय पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें