फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

छत्तीसगढ़: पिता के साथ जेल में थी छह साल की बेटी, अब कलेक्टर ने दी नई जिंदगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 26 Jun 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैदियों के बच्चों का स्कूल में हुआ दाखिला - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल परिसर में रहने वाली छह साल की बच्ची समेत कैदियों के बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया गया है। ये दाखिले जिला कलेक्टर संजय अलांग, जेल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने कराए हैं। 



कलेक्टर का कहना है, "हम जेल के सालाना निरीक्षण पर थे। हमने बच्ची को देखा और उसके बारे में जानकारी ली। उसके पिता वहां (जेल में) रहते हैं, उसकी मां नहीं थी इसलिए उसकी देखभाल की जा रही थी। हम उसी की तरह सभी बच्चों को विभिन्न संगठनों की मदद से बेहतर भविष्य देने की कोशिश कर रहे हैं।" 

 


रिपोर्ट के मुताबिक इस बच्ची के पिता अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में जेल की सजा काट रहे हैं। वह अपनी पांच साल की सजा पूरी कर चुके हैं और अभी पांच साल और जेल में रहेंगे।  


बच्ची बिना किसी गुनाह के जेल में कैदियों की तरह रह रही थी। अब वह जेल में नहीं बल्कि स्कूल के हॉस्टल में रहकर अपना भविष्य संवारेगी। इससे पहले वह जेल में संचालित प्ले स्कूल में पढ़ रही थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next