फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन आज: बधाइयों का लगा तांता, 60 साल के हुए सीएम साय

Wed, 21 Feb 2024 11:43 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिवस है। वे 60 साल के हो गए हैं। सीएम विष्णुदेव साय बगिया के आदिवासी जनजाति बालक आश्रम में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्म दिवस के अवसर पर लोग बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में सीएम साय को जन्मदिन की दी बधाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिवस है। वे 60 साल के हो गए हैं। सीएम विष्णुदेव साय बगिया के आदिवासी जनजाति बालक आश्रम में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्म दिवस के अवसर पर लोग बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें बधाई दी है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोसल मीडिया ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। 



गृह मंत्री अमित शाह ने शोसल मीडिया ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ में गरीब कल्याण व सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।
विज्ञापन




छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की।



सीएम साय के जन्मदिवस के एक दिन पहले रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने स्कूली बच्चों को न्योता भोज दिया।  यह आयोजन एमएलए मोतीलाल अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेमरी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में किया। उन्होंने सीएम साय के जन्मदिन के एक दिन पहले स्कूली बच्चों के साथ न्योता भोज कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामना दी। सीएम साय का कल 21 फरवरी को जन्म दिवस है। विधायक साहू ने बच्चों को स्वयं भोजन परोसा और उनके बीच चटाई पर बैठकर भोजन भी किया।

https://www.amarujala.com/chhattisgarh/cm-vishnudev-saay-birthday-tomorrow-a-day-before-raipur-rural-mla-motilal-sahu-invited-school-children-for-a-2024-02-20

इस दौरान उन्होंने कहा कि न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। अगर बच्चे पौष्टिक भोजन करेंगे तो उनके शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में सकारात्मक गति मिलेगी और शरीक और मानसिक रूप से मजबूत बच्चे शिक्षा में अग्रणी रहेंगे। न्योता भोजन की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं। अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें